Uncategorized

मानव जीवन की प्राप्ति सेवा व परमार्थ करने के लिये होती है – कविता योगेश बाबर

सेमरा बी में गुरु घासीदास जयंती व जैतखाम लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत वन सभापति

धमतरी। ग्राम सेमरा बी में गुरु घासीदास जयंती समारोह आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वन समिति सभापति जिला पंचायत श्रीमती कविता योगेश बाबर थी कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं घ्वजारोहण करके किया गया श्रीमती बाबर ने जिला पंचायत मद से ग्राम वासियो की मांग पर जैतखाम सौंदर्यीकरण हेतु राशि दी उसका लोकार्पण भी संपन्न हुआ कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने समस्त सतनामी समाज एवं ग्राम वासियों को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि बाबा का जन्म छत्तीसगढ़ के गिरौदपूरी गाँव में हुआ था वे एक अत्यंत गऱीब परिवार में पैदा हुए उन्होने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात किया एवं सतनाम संप्रदाय की स्थापना की सतनाम पंथ का उन्हें संस्थापक माना जाता है.

उन्होंने अपने जीवन काल में कम उम्र में पशुओं की बली एवं छुआ छूत की खिलाफ़त की उन्होने यह संदेश दिया कि सतनाम धर्म को मानो जो की सनातन धर्म का ही प्रारूप है सतनाम धर्म प्रत्येक मानव को मानव का स्थान देता है यहाँ न कोई छोटा है न बड़ा है सभी जन एक समान रह कर ही अपने जीवन को सफल बना सकते हैं मनखे मनखे एक समान का नारा भी बाबा जी ने दिया इस अवसर पर सरपंच राधिका केशव साहू नंदन गंगे ले राजेंद्र साहू ग्रामीण अध्यक्ष कार्तिक निषाद लोचन पटेल पूरण जांगड़े ज्ञानेश्वर जांगड़े रामचंद महिपाल भरत मल्होत्रा युवराज जांगड़े लक्ष्मण गंगेले एवं बड़ी संख्या में सतनामी समाज के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!