Uncategorized

रांवा मंडल में भाजपा प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा प्रशिक्षण से मजबूत होता है संगठन


धमतरी भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास के उद्देश्य से रांवा मंडल, जिला धमतरी में प्रशिक्षण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमन राव ने किया। मुख्य वक्ता श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी संगठनात्मक पार्टी है, जहाँ कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने का सशक्त साधन है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यप्रणाली को गहराई से समझते हैं। यह उन्हें समाज के बीच प्रभावी रूप से कार्य करने, जनसमस्याओं को समझने और उनके समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाता है। एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है और वही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। शुभारंभ अवसर पर पर मंडल प्रशिक्षण प्रभारी सहित वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!