Uncategorized

आर्मी अधिकारियों ने अग्निवीर लिखित परीक्षा पूर्व तैयारी पर दी जानकारी

धमतरी 17 जून 2025/जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में आज वीर चक्रधर ऑडिटोरियम कुरूद में एक दिवसीय अग्निवीर लिखित परीक्षा पूर्व तैयारी पर सेमीनार का आयोजन किया गया। युवाओं को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देने आर्मी भर्ती कार्यालय से श्री रूबेश कुमार, श्री विक्रम सिंह, श्री रूपसिंह, श्री भागवत राम साहू की टीम पहुंची। आर्मी टीम के श्री रुबेश कुमार ने युवाओं को जानकारी दी कि किस प्रकार से युवाओं को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेवा में 4 वर्षों के लिए सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अग्निवीर योजना के वेतन, भत्ते, सेवानिधि पैकेज, जोखिम और कठिनाई भत्ते के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निवीरों सैनिक सेवा पूर्ण करने के बाद अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जो उन्हें अन्य क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करने में सहायता करता है कई राज्य सरकारों और केंद्रीय शस्त्र पुलिस बलों ने अग्नि वीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। बताया गया कि सेना भर्ती कार्यालय के द्वारा सेवा भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तारीख सेना द्वारा घोषित कर दी गई है, विभिन्न श्रेणियां के लिए ऑनलाइन परीक्षा, 30 जून 2025 से 4 जुलाई 2025 और 7 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 को निर्धारित पांच केंद्रो बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई और जगदलपुर में आयोजित की जाएगी प्रत्येक दिन ऑनलाइन परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अग्नि वीर क्लर्क/ एस.के.टी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर लिया जाएगा 16 जून 2025 से उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भारतीय सेना की वेबसाइट www.Joinindianarm.nic.in अपलोड कर दिए जाएंगे।
प्रशिक्षण के अंत में उम्मीदवारों को सलाह दी गई कि वह एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, उम्मीदवारों को बताया गया कि भारतीय सेवा में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। कार्यक्रम का आयोजन धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, धमतरी एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी धमतरी श्री पीयूष तिवारी के मार्गदर्शन में सीएमओ कुरूद श्री महेंद्र गुप्ता, प्राचार्य मनेश कुमार सिंह, प्राचार्य डीपी देवांगन,बी आर सी कुलेश्वर सिंन्हा, व्यायाम शिक्षक चोवाराम साहू, गोपाल साहू,खिलेन्द्र साहू, प्रभाकर सिंह, जितेंद्र साहू, वंदना तिग्गा, घनश्याम ध्रुव, गुलशन साहू, देवभारत साहू, लीना यादव,विकास सिंह ठाकुर, कैलाश ध्रुव, टिक्की निर्मलकर, वीरेन्द्र यादव का विशेष सहयोग मिला ये समस्त जानकारी सहायक खेल अधिकारी जगतपति देव द्वारा प्रदान की गई वहीं मंच संचालन सोनजीत कुमार निषाद व आभार हरीश देवांगन ने व्यक्त किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!