Uncategorized

युक्तियुक्तकरण के विरोध में शहर व ग्रामीण कांग्रेस द्वारा बीईओ कार्यालय का घेराव कर किया गया प्रदर्शन

धमतरी -कांग्रेस द्वारा युक्तियुक्तकरण को लेकर ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया।आज राज्य की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में नये सेटअप के नाम पर युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है, राज्य सरकार के इस कार्य को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा संयुक्त रुप से रोजगार विरोधी नीति बता कर विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित शिक्षा न्याय चरणबध्द आंदोलन के तहत ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना विधायक ओंकार साहू शहर ब्लाक अध्यक्ष द्वय आकाश गोलछा, योगेश शर्मा दीपक सोनकर राजा देवांगन विशु देवांगन प्रकाश पवार आशुतोष खरे गुरु गोपाल गोस्वामी सूरज पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!