Uncategorized

बारिश से तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत, कृषि कार्य को मिलेगी गति

धमतरी में 0.4, कुरुद में 3.9, मगरलोड में 6.9 मिमी हुई वर्षा

धमतरी। काफी इंतजार के पश्चात आखिरकार मानसून मेहरबान हुआ। धमतरी में आज सुबह से बारिश शुरु हुई। रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा हुआ और तापमान में गिरावट आई। जिससे लोगो ने राहत की सांस ली। बारिश की शुरुआत से कई प्रकार की परेशानियां भी शुरु हुई। कहीं नालियों का पानी सड़को पर आ गया तो कहीं जर्जर सड़क लोगो के लिए परेशानी का कारण बना। बारिश से कृषि कार्य को गति मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के 7 तहसीलो में से 3 तहसीलो में आज की स्थिति में वर्षा हुई जबकि चार तहसील समाचार लिखे जाने तक सूखा रहा।धमतरी तहसील में 0.4, कुरुद तहसील में 3.9, मगरलोड में 6.9 मिमी वर्षा हुई। जबकि नगरी, भखारा, कुकरेल, बेलरगांव तहसील सूखा रहा। इस प्रकार आज की स्थिति में जिले में 11.2 मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में औसत वर्षा मात्र 1.6 मिमी वर्षा हुई है। वहीं 1 जून से आज तक जिले में कुल 298.3 मिमी वर्षा हुई है।
जिले में अब तक धमतरी में सबसे कम, नगरी में सबसे अधिक वर्षा
1 जून 2023 से अब तक की स्थिति में जिले में सबसे कम वर्षा धमतरी तहसील में हुई है। अब तक मात्र 1.6 मिमी वर्षा धमतरी में हुई है। वहीं सबसे अधिक वर्षा नगरी तहसील में 137.9 मिमी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त बेलरगांव में 72.1, भखारा में 36.9, मगरलोड में 25.8, कुकरेल में 19 व कुरुद में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गर्ई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!