Uncategorized

बजट में श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में उद्यान निर्माण हेतु 20 लाख का प्रावधान, पार्षद कुशल लोढ़ा ने जताया महापौर रामू रोहरा का आभार

सिहावा रोड- हरफतराई मार्ग का नामकरण श्री श्यामविहार कॉलोनी करने रखा गया है प्रस्ताव


धमतरी। नगर निगम धमतरी की सामान्य सभा व बजट बैठक में विकास के कई कार्यो पर सहमति दी गई उक्त बैठक में श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के विकास व अन्य मांगो पर भी मुहर लगी है।
पार्षद कुशल लोढ़ा ने बताया कि प्रस्तावित कार्यो में से श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में जैन मंदिर के पास उद्यान निर्माण कार्य हेतु 20 लाख का प्रस्ताव रखा गया है। जिससे अब उक्त कार्य को स्वीकृति एवं अनुदान हेतु प्रस्ताव राज्य शहरी विकास अभिकरण को प्रेषित किया जाएगा। जल्द ही उक्त प्रस्तावित कार्य को स्वीकृति मिल सकती है। इसके अतिरिक्त एमआईसी बैठक में पूर्व में पारित संकल्प के अनुसार श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड अन्तर्गत सिहावा रोड हरफतराई जाने वाले मार्ग का नाम श्री श्याम विहार कॉलोनी किया जाना प्रस्तावित किया गया है। बता दे कि वार्ड में उद्यान निर्माण की मांग काफी समय हो रही है। उद्यान की कमी वार्डवासियों को खलती है ऐसे में वार्ड में उद्यान निर्माण हेतु पार्षद श्री लोढ़ा प्रयासरत रहे है। अखिरकार महापौर रामू रोहरा ने वार्डवासियों की मांगो को ध्यान में रखते हुए बजट में वार्ड में उद्यान निर्माण हेतु 20 लाख की राशि प्रस्तावित किया है। साथ ही श्यामविहार कॉलोनी नामकरण प्रस्ताव हेतु पार्षद कुशल लोढ़ा ने महापौर रामू रोहरा व निगम लोक निर्माण विभाग एमआईसी मेम्बर विजय मोटवानी का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि श्री लोढ़ा वार्ड के विकास के लिए महापौर रामू रोहरा व निगम टीम के साथ मिलकर प्रयास कर रहे है। जिसके चलते वार्ड में मूलभूत सुविधाएं बेहतर हो रही है। वार्ड के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। विशेष कर वार्डवासियों के मांगो व भावनाओं के अनुरुप विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!