Uncategorized

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम व रन फॉर यूनिटी पदयात्रा के संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने प्रेसवार्ता लेकर दी जानकारी

जिला स्तरीय पूर्व कार्यक्रम गतिविधियों पर दिए निर्देश


धमतरी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) एवं 8 नवंबर को आयोजित होने वाले रन फॉर यूनिटी (पदयात्रा) के संबंध में आज प्रात: 11 बजे, कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा प्रेसवार्ता ली गई।
कलेक्टर ने बताया कि 8 नवंबर को आमदी नगर पंचायत यूनिटी पदयात्रा प्रारंभ होगी जो गांधी मैदान तक आयेगी। यह यूनिटी मार्च ग्राम पोटियाडीह, मुजगहन, रत्ना बांधा , घड़ी चौक, मठ मंदिर चौक होते हुए गांधी मैदान जाएगी। इस दौरान आमदी, मुजगहन और गांधी मैदान धमतरी में सभा भी आयोजित की जा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत को सम्मान देने के लिए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, माई भारत को नोडल विभाग के रूप में रखते हुए सरदार 150 यूनिटी मार्च नामक एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है। यह अभियान सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके राष्ट्र निर्माण में किए गए महान योगदानों को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। पदयात्रा से पहले प्रत्येक जिले के संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इन गतिविधियों के विषय सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनकी विरासत पर केंद्रित होंगे। संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां होगी जिसमें एक दिवसीय निबंध प्रतियोगिता जिसके विषय लौह सा संकल्प लौह सा राष्ट्र, एक भारत, आत्मनिर्भर भारत, सरदार पटेल : एकीकृत भारत के निर्माता, राष्ट्र सर्वोपरि : पटेल से मोदी तक होंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, और उसकी सबसे बड़ी चुनौती भी, स्वदेशी केवल एक नीति नहीं, बल्कि एक सोच है। युवा नेतृत्व राष्ट्रीय एकता का नया साधन होंगे। वार्ताएं- व्याख्यान के विषय एकता में शक्ति: आज के युवाओं के लिए पटेल का संदेश, एक भारत का दृष्टिकोण: भारतीय संविधान और लोकतंत्र के निर्माण में पटेल की भूमिका, बारडोली से भारत तक: जनता को सशक्त बनाने की पटेल की यात्रा, कर्म के माध्यम से एकता: सशक्त गणराज्य के लिए पटेल का दृष्टिकोण होंगे। वहीं सरदार पटेल और सेवा की भावना के उद्देश्य से पोस्टर-निर्माण, बैनर निर्माण और प्रॉप निर्माण प्रतियोगिताएँ, जिनका उपयोग जिला स्तरीय पदयात्राओं तथा राष्ट्रीय पदयात्रा में किया जाएगा, स्वच्छता अभियान, योग एवं स्वास्थ्य सत्र, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विभिन्न स्थानों में प्रस्तावित गतिविधियाँे में अमृत सरोवर और सामुदायिक क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियाँ, राष्ट्रीय नायकों की मूर्तियों की सफाई अभियान, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ, सार्वजनिक पार्को में योग और स्वास्थ्य सत्र, चित्रकारी और सफाई एवं पुनर्निर्माण गतिविधियाँ, स्वदेशी मेले, नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा अभियान शामिल है।
29 अक्टूबर की स्थिति में जिले में है कुल 647147 मतदाता
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 की स्थिति में सिहावा विधानसभा में 96364 पुरुष, 102585 महिला कुल 198949 मतदाता है। व 259 बीएलओ है। कुरुद विधानसभा में 107612 पुरुष, 108937 महिला कुल 216550 मतदाता है, 237 बीएलओ है। धमतरी विधानसभा में 112355 पुरुष, 119288 महिला व कुल 231648 मतदाता है, 257 बीएलओ है। इस प्रकार जिले में कुल 316331 पुरुष, 330810 महिला, व कुल 647147 मतदाता है। व कुल 753 बीएलओ है।
7 फरवरी 2026 तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
कलेक्टर ने आगे बताया कि प्रिंटिंग, ट्रेनिंग 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक, घर-घर जाकर गणना चरण 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर तक, दावा-आपत्ति अवधि 9 दिसंबरसे 8 जनवरी 2026 तक, सूचना चरण (सुनवाई सत्यापन) 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फऱवरी 2026 तक किया जाएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!