Uncategorized

27 मार्च को होगा सर्व हिन्दू समाज के लिए सनातन संकल्प आह्वान कार्यक्रम का आयोजन

सर्व समाज समन्वय महासभा जिला धमतरी द्वारा सर्व हिन्दू समाज के लिए सनातन संकल्प आह्वान का कार्यक्रम 27 मार्च गुरूवार को शाम 4 बजे नूतन स्कूल प्रांगण धमतरी में होने जा रहा हैं. जिसमे मुख्य रूप से समाज के लिए संदेश
जातिवाद छोड़ेंगे, समाज कों जोड़ेंगे, सामाजिक लोकतंत्र बनाएंगे, समाज रक्षा करेंगे, संस्कृति रक्षा करेंगे, राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प लेंगे.कार्यक्रम में मुख्यरूप से अतिथि
राष्ट्र पुरुष देश कों आजादी दिलाने वाले अग्रज क्रांतिवीर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वंशज सोमनाथ बोस कों सुनेंगे अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री महात्यागी संत रामज्ञानी दास एवं विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल अधिकारी संत महात्यागी रामरूप दास जी से मार्ग दर्शन औऱ आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में भागीरथी प्रयास करने वाले एवं आदिवासी समाज प्रणेता डॉ उदय भान सिंह जी से मार्ग दर्शन प्राप्त होगा.कार्यक्रम की तैयारी में नीलेश राजा
कार्यक्रम सयोजक,
चंद्रकला पटेल जिला सचिव
पद्मिनी चंद्राकर जिला अध्यक्ष
प्रोफेसर डॉ संजीव वशिष्ठ
प्रान्त अध्यक्ष सर्व समाज समन्वय महासभा छ. ग.
नील पटेल, दिलीप पटेल, शैलेश चंद्राकर, ईश्वरी पटवा,बिमला पटेल, डाली सोनी, चित्ररेखा निर्मलकर, रेणुका नाडेम, श्यामा पटेल, रूखमणी सोनकर आदि कार्यकर्त्ता गण तैयारी में जुटे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!