Uncategorized

कारगिल विजय दिवस पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


धमतरी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विश्व पटल पर भारत की वीरता का गौरव बढ़ाया। सभापति श्रीमती देवांगन ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के अद्वितीय त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और शौर्य देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें अपने वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। हम सभी का दायित्व है कि शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें। सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कारगिल के सभी वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा देश के वीर सैनिकों के साहस, समर्पण और सेवा को नमन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!