Uncategorized

संजीवनी बूटी झांकी रही प्रथम, 51 हजार की राशि से किया गया सम्मानित

धमतरी। झांकी महोत्सव में छत्रपति शिवाजी गणेश उत्सव समिति की संजीवनी बूटी झांकी ने बाजी मारी। इसे 51 हजार नगद राशि से सम्मानित दिया गया। गौरतलब है कि श्रीराम हिन्दू संगठन द्वारा गणेश उत्सव के समापन पर झांकी महोत्सव स्पर्धा का आयोजन किया गया था। घड़ी चौक में आयोजित स्पर्धा को लेकर खासा उत्साह देखने मिला। यही वजह है कि 15 समितियों द्वारा अलग अलग बनाई गई झाकियां लोगो में आकर्षण का केन्द्र रहा। इसका लोगो ने रात भर आनंद उठाया। स्पर्धा में छत्रपति शिवाजी गणेश उत्सव समिति द्वारा बनाये गये संजीवनी बूटी नयनाभिराम झांकी प्रथम स्थान अर्जित थी। इन्हें 51 हजार की राशिसे सम्मानित किया गया। इसी तरह शानदार युवा मंच गणेश उत्सव समिति बनियापारा द्वारा बनाये गये लंका विजय के बाद शिव की पूजा करते हुए झांकी द्वितीय स्थान अर्जित की। इसे 31 हजार की राशि से पुरुष्कृत किया गया। स्वतंत्र युवा मंच गणेश उत्सव समिति कोष्टापारा तृतीय स्थान पर रहे। इसे 21 हजार की राशि दी गई। तीनो पुरुष्कार के प्रायोजक युवा नेता आनंद पवार थे। उनके द्वारा समितियों को पुरुष्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ लक्षमण साहू, निर्णायक नीलमणी साहू, समाजसेवी ऋतुराज पवार, के अलावा प्रवीण साहू, कोमल संभाकर, प्रतीक सोनी, अर्पित ठाकुर, रत्नम, आर्यन, राहुल, करन चक्रधारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!