पुन: प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद किरण सिंह देव के प्रथम धमतरी आगमन पर भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत
बाजे गाजे व फूलमालाओं से भाजपाईयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन
पूर्व जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा ने साफा पहनाकर किया प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान

धमतरी। दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण सिंह देव के प्रथम धमतरी आगमन पर आज उनका भाजपाईयों द्वारा घड़ी चौक में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पटाखे जलाए गए। बाजे गाजे की धुन के साथ भाजपाईयों ने प्रदेशाध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा ने साफा पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू, इंदर चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजलाल देवांगन, निर्मल बरडिय़ा, शशि पवार, भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे, कविन्द्र जैन, धनीराम सोनकर, विनय जैन, महेन्द्र खण्डेलवाल, नीलेश लुनिया, नरेश बरडिय़ा, चेतन हिन्दुजा, गोलू ठाकुर, विजय मोटवानी, मनोहर मानिकपुरी, अरुण सार्वा, राजेन्द्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, महेन्द्र पंडित, राजु चन्द्राकर, विजय साहू, शिवनारायण छांटा, प्रीतपाल छाबड़ा, पिंटु डागा, कुलेश सोनी, दयाराम साहू, ज्ञानिकराम रामटेके, डेनिश चन्द्राकर, सुरेश गुप्ता, ऋषभ देवांगन, अमृत साहू, हेमंत माला, हेमंत बंजारे, मोनिका देवांगन, महावीर चोपड़ा, नीरज नाहर, हर्षित नाहर, राजेन्द्र गोलछा, अजय नाहटा, नागेन्द्र शुक्ला, कमल डागा, मोहन नाहटा, पार्वती वाधवानी, बीथिका विश्वास, नम्रता पवार, रीतिका यादव, खिलेश्वरी किरण, कल्पना रणसिंह, सुशीला तिवारी, देवेश अग्रवाल, सूरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
डबल इंजन वाली सरकार को निकाय व पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर 4 इंजन वाली सरकार बनाना है – प्रदेश अध्यक्ष
धमतरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पिछले एक वर्ष के के कार्यकाल में उनके सहयोग व समर्थन के लिए सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव विधानसभा व लोकसभा से भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि हमारे कार्यकर्ता नेताओं को जीताकर विधानसभा व लोकसभा पहुंचाते है। अब हमारी बारी है कि हम सब अपने कार्यकर्ताओं को पंच पार्षद बनाए। डबल इंजन वाली सरकार को तीन नहीं 4 इंजन वाली सरकार निकाय व पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर बनानी है। जब तक निचले स्तर पर हमारे जनप्रतिनिधि नहीं होंगे तब तक इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा की भी प्रशंसा की।
