Uncategorized

दावेदार उम्मीदवार बनने भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के समक्ष लगा रहे अर्जी

रविवार को रेस्ट हाऊस में श्री रोहरा ने मिलने उमड़ी दावेदारों की भीड़

भाजपा में बढ़ती जा रही दावेदारों की संख्या, युवाओं में भारी उत्साह

धमतरी। नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। इसके पश्चात चुनाव के ऐलान का इंतजार है। इसके पूर्व ही भाजपा में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दावेदार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी और पुख्ता करने में लगे हुए है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा लगातार धमतरी में समय देकर कार्यकर्ताओं व दावेदारों से मुलाकात कर रहे है। बता दे कि कल पूरे दिन श्री रोहरा वरिष्ठ नेताओं के साथ ही रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलते रहे है। इस दौरान दावेदार पार्टी में नियमानुसार पर्यवेक्षकों के पास दावेदारी हेतु आवेदन कर रहे है। साथ ही अपनी दावेदारी को उम्मीदवारी में बदलने प्रदेश महामंत्री के पास अर्जी भी लगा रहे है। इस बार भाजपा में चुनाव को लेकर भारी उत्साह है। निकाय सहित पंचायत क्षेत्रो के कार्यकर्ता चुनाव लडऩे आगे आ रहे है। जिससे दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। युवाओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। युवा जनप्रतिनिधि के रुप में विकास में अपना योगदान देना चाह रहे है। मुलाकात के दौरान श्री रोहरा ने स्पष्ट कर दिया है कि दावेदार कितने भी हो टिकट सिर्फ एक को मिलता है। इसलिए पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को जीताने सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाए। टिकट वितरण हेतु पार्टी द्वारा प्रक्रिया अपनाई जाती है जिसका सभी को पालन करना होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!