Uncategorized

सनातन सेवकों जोधपुर वार्डवासियों और जागरूक युवाओं के अथक प्रयास से शिव महापुराण के द्वारा दो परिवार ने किया घर वापसी

छत्तीसगढ़ में धार्मिक और सांस्कृतिक संतुलन बनाए रखने के धर्मांतरण पर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए - दीपक सिंह ठाकुर

धमतरी-शहर के जोधापुर वार्ड में वार्डवासियों द्वारा पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया जिसमें आयोजन समिति के अथक प्रयास से वार्ड के दो परिवारों का सनातन धर्म में घर वापसी हुई ।दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि जोधापुर वार्डवासियों और इस वार्ड के जागरूक युवाओं के अथक प्रयास से शिवमहापुराण के दौरान सनातन धर्म के पथ से भटके परिवारों की घर वापसी हुई साथ आयोजन समिति ने पूरे समाज में एक उदाहरण पेश जिसमें अंतिम दिवस एक पंगत एक संगत का उदाहरण पेश किया गया जिसमें पूरे वार्ड के सभी समाज के लोग जैसे साहू समाज, देवांगन समाज, महार समाज, सतनाम समाज, यादव समाज, चंद्राकार समाज ,आदिवासी समाज के लोग एक साथ बैठ भोजन प्रसाद प्राप्त किए ।सनातन धर्म में समाज और लोगों को सुकून है, दीपक सिंह ठाकुर ने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण एक बहुत बड़ी सांस्कृतिक समस्या है. खासकर जनजातीय क्षेत्र धर्मांतरण के लिए अतिसंवेदशील हो गया है साथ ही साथ शहरी क्षेत्रों में अब ये कार्य धड़ल्ले से चल रहा है, कुछ लोग और संस्था भोले-भाले लोगो और समाज को भ्रमित कर मतांतरित करा रहे हैं. ये संस्था धर्म परिवर्तन के लिए प्रोजेक्ट चला रहे हैं. गरीब लोग मतांतरित होकर अपने मूल संस्कृति को छोड़ रहे हैं. उन्हें असभ्य और सनातन धर्म विरोधी बनाया जा रहा है, जो समाज और देश के लिए खतरनाक है.श्री सिंह ने कहा, आज समाज की पहचान पर भी संकट आ गया है. कई गांवों में मूल संस्कृति के साथ जी रहे लोगों और मतांतरित वर्ग में तनाव देखने को मिल रहे हैं. छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में पिछले वर्ष कई घटनाएं भी हुई थी. छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहा जाता था, लेकिन कुछ संस्थाओं द्वारा धर्मान्तरण के माध्यम से परिवार और समाज को तोड़ा जा रहा है. घर वापसी का जो सुकून है वो जो आज इस शिव महापुराण के माध्यम से घर वापसी करने वाले परिवारों को मिल रहा है ।दीपक सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए सरकार को धर्मांतरण रोकथाम और घर वापसी अभियान को भी प्रोत्साहित करना चाहिए । धर्मांतरण के विरुद्ध सरकार को कठोर नीति अपना अपने पथ से भटके हुए लोगों को समाज की उनकी मूल पहचान से जोड़ना चाहिए ।हिंदू जागरण मंच छग प्रांत: सनातन उत्थान सेवा समिति धमतरी के तत्वावधान में सनातन धर्म को बचाने और धर्मांतरण रोकने का कार्य किया गया।धर्म नगरी धमतरी के सोरिद में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की भीड़ में भक्त कथा सुनने आए थे.कथा में रौनित गिरधारी सहारे, नंदलाल यादव, शैलेन्द्र साहू, रामलाल साहू, बसंत सिन्हा, रामकुमार साहू, निरज सिन्हा, मुकुंद मुरारी, सागर साहू, प्रितम सिन्हा, प्रेम सिन्हा, भागवत, अकाश, अश्वनी, कोमल साहू, कमलेश सिन्हा, सरोज यादव, विशाल सोनवानी सहित सनातन सेना से अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, लक्ष्मी सोनी, गोपाल साहू, चिराग साहू, हिमांशु साहू, वैभव, बिट्टू ग्वालिनी, गोल्डी जैन, चित्रेश, सत्यम,अन्य कार्यकर्ता बन्धु, वार्डवासी और मातृशक्ति भी शामिल हों कर कथा को सफल बनाने में योगदान दिए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!