Uncategorized

केंद्रीय पुलिस बल में गुलशन साहू के चयन पर सनातन सेना ने किया सम्मान


धमतरी। सनातन सेना प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर (समाजसेवी)और उनकी सनातन सेना ने गुलशन साहू पिता तुलाराम साहू रामपुर (भखारा)जो कि लगातार देश सेवा के लिए प्रयासरत थे अन्तत: उसका चयन केंद्रीय पुलिस बल में हुआ सनातन सेना ने देश सेवा में चयन होने पर गुलशन साहू को श्री फल,श्री हनुमान चालीसा,श्री मद भगवत गीता, श्री राम ग़मक्षा, साल ,श्री फल ,समाज सेवा पत्रिका,भेंटकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सनातन सेना प्रमुख ने गुलशन साहू को बधाई देते हुआ कहा कि आप देश की सेवा केंद्रीय पुलिस के रूप में देंगे और सनातन सेना समाज निर्माण और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है हम दोनों का कार्य एक ही है स्वरूप अलग अलग है सनातन सेना रामपुर (भखारा) ग्रामवासियों को बहुत बहुत बधाई दिए पूरे गांव में हर्ष उल्लास, आनंद का माहौल बना हुआ है उक्त अवसर पर प्रवीण साहू,मोहन लाल साहू, पुरुषोत्तम निषाद,डाकेश्वर साहू,चित्रेश साहू, सत्यम सिन्हा,अमित सोना,नितेश साहू,देवेंद्र साहू,जितेंद्र देवांगन,सुदीप सिन्हा,गजेंद्र जागंडे,योगेश्वर सिन्हा,छत्रपाल साहू, डेमन ध्रुव,वाशु गायकवाड़,शेखर ध्रुव, तोरण देशलहरे,राज साहू,रितेश सिन्हा,सूरज सिन्हा,ने बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामवासी संतोष सेल्समेन प्राथमिक सहकारी सोसायटी,लीला राम साहू (शिक्षक),फ़णेश साहू, डॉ योगेन्द्र साहू, सेवानिवृत शिक्षक दाऊ लाल साहू,भीखम निषाद,घनश्याम साहू, टूकेश्वर साहू,योगू साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!