व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा हेतु नवाचार आवश्यक है: टिकेश साहू

धमतरी। विकासखंड कुरूद क्षेत्र के अंतर्गत बिहान बुनकर सहकारी समिति परखंदा में जिले के 15 पंजीकृत बुनकर सहकारी समितियो के सदस्यों, पदाधिकारियो तथा प्रबंधकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह 2025 के समापन दिवस 20 नवंबर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए अभिनव सहकारी व्यवसाय मॉडल विषय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में टिकेश साहू अध्यक्ष जन भागीदारी विकास समिति संत गुरु घासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, अवध देवांगन छत्तीसगढ़ राज्य शिल्पी संघ रायपुर, पूर्णानंद चुरेंद्र जिला हाथकरघा कार्यालय रायपुर, पार्वती देवांगन अध्यक्ष परमेश्वरी बुनकर सहकारी समिति चारभाठा, हरिशंकर साहू अध्यक्ष सरपंच संघ विकासखंड कुरूद, योगेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत भोथली, डॉ ए एन दीक्षित विषय विशेषज्ञ प्रवक्ता, सी पी साहू प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी संघ धमतरी की गरिमामयी उपस्थिति में मंचस्थ अतिथियों के स्वागत उपरांत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टिकेश साहू ने कहा कि आज मातृशक्ति हर क्षेत्र में अग्रणी बन रही है। हमें नवीनतम तकनीक अपनाने में संकोच नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर जिले के समस्त बुनकर समितियो के अध्यक्ष, प्रबंधक, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन लोकेश कुमार साहू प्रबंधक बिहान बुनकर सहकारी समिति परखंदा ने किया।


