Uncategorized

जिले में 75 हजार 882 बच्चों को विटामिन ए व 80 हजार 345 बच्चों को पिलाया जाएगा आयरन फोलिक एसिड सिरप

शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का द्वितीय चरण 21 जनवरी से 21 फरवरी तक


धमतरी। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में शिशु संरक्षण माह का द्वितीय चरण 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। इस दौरान मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्र, निजी स्कूल अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 4 बजे के बीच आयोजित कर निर्धारित सेवायें हितग्राहियों को दिया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में होने वाले आंख से संबंधित रोग मोतियाबिन्द, रतौंधी, बिटॉट स्पॉट एवं खून की कमी को दूर करना है। अभियान के दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से सबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियां विटामिन ए सिरप 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को 6 माह के अंतराल में पिलाया जाता है। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप भी दिया जाता है, बच्चों में पोषण के स्तर की जांच के लिए वजन एवं खून की जाँच किया जायेगा। इसके अलावा गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती किया जाना एवं गर्भवती माताओं की जांच करते हुए स्तनपान एवं पोषण आहार के विषय पर चर्चा किया जाना शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशिक ने यह भी बताया कि जिले में विटामिन ए के हितग्राही बच्चे 75 हजार 882 एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही बच्चों की संख्या 80 हजार 345 है। जिला स्तर पर शशु संरक्षण माह की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सीएमएचओ ने अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप अवश्य पिलाये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!