Uncategorized

राइस मिल से विशालकाय अजगर सांप निकलने से मचा हड़कंप

धमतरी जिले के ग्राम सिहावा स्थित राइस मिल से एक विशालकाय अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गया. रेस्क्यू टीम द्वारा अजगर को बाहर निकाल कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ा गया, बता दें कि सिहावा के राइस मिल में हमाल धान की छल्ली को ट्रक में लोड कर रहे थे, इस दौरान छल्ली के बीच अजगर सांप बैठा हुआ था, जिससे काम कर रहे हमाल दहशत में आ गए, जिसके बाद राइस मिल संचालक को इसकी सूचना दी, फिर राइस मिल संचालक द्वारा रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, वही रेस्क्यू टीम आने के बाद अजगर को धान के छल्ली के बीच से निकाला गया, जो करीब 7 फिट लंबा था, जिसके बाद हमालों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!