Uncategorized
सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टैलेंट हंट परीक्षा का 2 अगस्त को आयोजन
सर गौरीशंकर श्रीवास्तव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी टैलेंट हंट परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त को किया जा रहा है इस परीक्षा में हिंदी माध्यम के 439 छात्र-छात्राएं एवं अंग्रेजी माध्यम के 245 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। परीक्षा का सेंटर नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम) एवं नूतन इंग्लिश स्कूल धमतरी में रखा गया है सभी छात्राएं सुबह 9:30 बजे निर्धारित समयावधि में परीक्षा सेंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।यह जानकारी प्रमुख ट्रस्टी डॉक्टर हीरा महावर ने दी है।
