Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने फिर दिलाई विकास की बड़ी सौगात: स्टेडियम निर्माण के लिए मिली 4.70 करोड़ की स्वीकृति

महापौर श्री रोहरा ने धमतरी की जनता ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

महापौर रामू रोहरा ने धमतरी वासियो को एक और बड़ी सौगात दिलाई है.अब खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को स्टेडियम की सौगात मिली है.श्री रोहरा ने बताया कि आमा तालाब रोड स्थित इनडोर स्टेडियम में खेल मैदान हेतु 4.70 करोड़ की स्वीकृति मिली है.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने उक्त स्वीकृति दी है.उक्त सौगात पर महापौर रामू रोहरा ने धमतरी की जनता ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री टंक राम वर्मा का आभार जताया है.वही निगम के समस्त भाजपा पार्षदों ने रामू रोहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया है.श्री रोहरा ने इस अवसर पर कहा कि सावन मास में भगवान् भोलेनाथ की कृपा धमतरीवासियो पर लगातार बनी हुई है.इसलिए एक के बाद एक बड़े विकास कार्यो की स्वीकृति मिल रही है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!