Uncategorized

बाइक चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पल्सर बाइक बरामद


धमतरी। 29 जुलाई को प्रार्थी कुश कुमार साहू 27 वर्ष, निवासी भोथली ने थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने अपनी बजाज पल्सर मोटरसायकल को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अर्जुनी के सामने खड़ा कर अपने कार्यालय चले गए थे। जब वे शाम लगभग 5 बजे लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी। थाना अर्जुनी में धारा 303(2), 3, 5 बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी अर्जुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बैंक परिसर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही मोहन लाल यादव तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में मोहन लाल 48 वर्ष, निवासी देमार, ने बाइक चोरी की घटना को दो अन्य साथियों अजयदास मानिकपुरी 22 वर्ष, निवासी देमार एवं मनोज़ कुमार देशमुख 25 वर्ष, निवासी पीपरछेड़ी के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के मोमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की गई पल्सर मोटरसायकल को मोहन लाल के घर से बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!