Uncategorized

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर:शहर मे निकाला गया संयुक्त फ्लैग मार्च

कानून व्यवस्था चाक-चौबंद: चाकूबाजी, गुंडागर्दी, अड्डेबाजी व शराबखोरी पर होगी तत्काल सख्त कार्यवाही

सीसीटीवी, सादे वर्दी में पुलिस, सेक्टर ड्यूटी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण शोभायात्रा हेतु प्रशासन पूर्णतः सतर्क

रामनवमी शोभायात्रा के मद्देनज़र जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सहित संवेदनशील क्षेत्रों में भव्य संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र धमतरी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं प्रमुख क्षेत्रों लक्ष्मी निवास, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मुजगहन, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़, नहरनाका चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर के समक्ष सम्पन्न हुआ।मकई चौक से सदर बाजार तक सघन पैदल मार्च निकालकर पुलिस बल ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।फ्लैग मार्च क़े माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त सन्देश दिया गया कि अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, चाकूबाजी,शराबखोरी एवं किसी भी असामाजिक गतिविधि पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाएगीसंदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।शहर में सीसीटीवी निगरानी, रैंडम चेकिंग, पेट्रोलिंग एवं गश्ती दल सक्रिय हैं।होटल, ढाबा एवं लॉज की लगातार जांच की जा रही है।रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस पूर्णतः अलर्ट है।
आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा शोभायात्रा मार्गों का स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शोभायात्रा मार्गों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।शोभायात्रा के आगे, पीछे एवं विभिन्न सेक्टरों में पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी शोभायात्रा में मौजूद रहकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सम्पूर्ण शोभायात्रा की निगरानी की जाएगी।एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि रामनवमी शोभा यात्रा को आपसी प्रेम,भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। चाकू बाजी,अड्डेबाजी असमाजिक तत्वों एवं सार्वजनिक अशांति से दूर रहें.सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।अंत में धमतरी पुलिस द्वारा जिलेवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।फ्लैग मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, एसडीएम पीयूष तिवारी,तहसीलदार कुसुम प्रधान,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित विभिन्न थाना प्रभारियों, डीआरजी, साइबर एवं यातायात पुलिस बल के अधिकारी- कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!