Uncategorized

तालाब किनारे मिला अर्धविकसित नवजात शिशु का शव

जालमपुर देवान तालाब के पास आज सुबह मछुआरो ने देखा नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस


धमतरी। आज सुबह मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया। एक अर्धविकसित नवजात शिशु को तालाब किनारे फेंका गया है। जैसे ही इसकी सूचना वार्डवासियों को मिली लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जालमपुर देवान तालाब में मछुआरे पहुंचे जहां तालाब किनारे कृष्णा मंदिर के पास एक मृत नवजात शिशु का शव दिखा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिशु 5 से 6 माह का हो सकता है। तत्काल आसपास के लोगो को सूचना दी गई जिसके पश्चात वार्डवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी, पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच कार्रवाई में जुट गई। सूचना पर रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस सेवा समिति द्वारा नवजात शिशु के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वार्ड में चर्चा है कि उक्त घटना अवैध संबंधो का परिणाम हो सकता है। फिलहाल हकीकत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!