Uncategorized

रतनजोत के फल खाकर 9 बच्चे बीमार, जिला अस्पताल में उपचार जारी


धमतरी। रतनजोत के फल को सामान्य फल समझकर खाने वाले 9 बच्चे बीमार हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार भखारा थानान्तर्गत ग्राम सेमरा सी निवासी स्कूली बच्चे कल शाम स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रतनजोत के पौधे में लगे फल को सामान्य फल समझकर 9 बच्चों ने खा लिया जिसके पश्चात रात्रि बच्चों की तबियत बिगडऩे लगी, उल्टी दस्त से बच्चे बेहाल हो गए जिसके पश्चात बच्चों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी सेहत अब बेहतर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!