Uncategorized

प्रदेश में पुनः सरकार बनाने जुट महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ताएं -धमेश्वरी साहू

कांग्रेस भवन में मनाया गया महिला कांग्रेस का 40 वा स्थापना दिवस

धमतरी. महिला कांग्रेस का 40 वा स्थापना दिवस कांग्रेस भवन में मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शरद लोहाना महापौर विजय देवांगन,मोहन लालवानी एवं जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष घमेश्वरी साहू ,प्रदेश सचिव विद्या देवी साहू ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा आशीष बंगानी ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी मीना साहू , ब्लॉक अध्यक्ष बेलरगांव कमलेश्वरी नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष कुरुद ईश्वरी तारक ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहिणी अग्रवाल , त्रिवेणी साहू, टिकेश्वरी साहू जनपद सदस्य ,जिला महासचिव दीपेश्वरी साहू जानकी साहू वीणा देवागन ,रूबी साहू महिला कांग्रेस की ध्वजारोहन पश्चात उज्जवल भारत की शपथ दिलाई गई.महिला कांग्रेस अध्यक्ष धमेश्वरी साहू ने आगामी चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ राज्य एवं केंद्र में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को संकल्पित किया.आगामी चुनाव में महिलाओ की अहम् भागीदारी रहेगी इसलिए सभी महिला नेत्रिया और कार्यकर्ताएं एकजुट हो जाये पूरे लगन और निष्ठां से कांग्रेस सरकार के उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाए.इस बार प्रदेश में 75 प्लस सीटों पर जीत दर्ज करना है इसमें धमतरी की तीनो सीटें शामिल हो.कांग्रेस सरकार ने महिलाओ के साथ ही हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा है.सभी को राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ मिला है.जनता भूपेश सरकार के कार्यो से प्रसन्न है प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!