Uncategorized

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद के प्रेरणास्रोत व भाजपा की वैचारिक नींव के है प्रमुख स्तंभ

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेन्द्र साहू, महिला मोर्चा के रायपुर जिला शहर प्रभारी डॉ बीथिका विश्वास व निगम अध्यक्ष (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन ने जयंती पर दी श्रद्धाजंलि


धमतरी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक व महिला मोर्चा के रायपुर जिला शहर प्रभारी डॉ बीथिका विश्वास व निगम अध्यक्ष (स्पीकर) वरिष्ठ भाजपा नेत्री कौशिल्या देवांगन ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि वे राष्ट्रवाद, अखंड भारत और जनसेवा के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिनके विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और उनके विचारों तथा सिद्धांतों ने आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव को मजबूत किया।
महिला नेत्रियों ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका प्रसिद्ध उद्घोष एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे आज भी राष्ट्र की एकता का प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रहित के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक शक्ति के साथ देश की सेवा कर रही है, उसमें पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों और आदर्शों का महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा की प्रत्येक महिला कार्यकर्ता उनके राष्ट्रभक्ति, सेवा, समर्पण और त्याग के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेती है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक व महिला मोर्चा के रायपुर जिला शहर प्रभारी डॉ बीथिका विश्वास व निगम अध्यक्ष (स्पीकर) वरिष्ठ भाजपा नेत्री कौशिल्या देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उनके सपनों के सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!