Uncategorized

80 साल की जल भराव की समस्या से राहत मिलने वार्डवासियों ने लगातार प्रयासो के लिए जताया पार्षद विजय मोटवानी का आभार

भारी बारिश की परीक्षा में खरी उतरी आमापारा की जल निकासी व्यवस्था, वार्डवासियों ने बताया पार्षद के जनहित के प्रति गंभीर सोच का परिणाम


धमतरी। शहर में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को सामने ला दिया। कई स्थानों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली, लेकिन आमापारा वार्ड में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। लगातार तेज बारिश के बावजूद वार्ड की सड़कों, गलियों और नालियों में जलभराव नहीं हुआ, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। आमापारा वार्ड में बेहतर जल निकासी व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता की सच्ची परीक्षा ली और वार्ड इस परीक्षा में पूरी तरह सफल साबित हुआ। वार्डवासियों ने इसे सुनियोजित कार्ययोजना, समय पर नालियों की सफाई और जनहित के प्रति गंभीर सोच का परिणाम बताया। और लोक निर्माण अध्यक्ष व आमापारा वार्ड पार्षद विजय मोटवानी आभार जताया गया। सोनू वाधवानी, आशीष जैन, किशोर चावला, नरेश वाधवानी, अनुराग जैन, संदीप वाधवानी, मोनू वाधवानी, हकीकत नोतवानी, नरेश चावला ने कहा कि कई दशकों से वार्डवासी बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या से परेशान रहे। इस दौरान सत्ता बदली, कई अधिकारी व जनप्रनिधि आये और गये, लेकिन राहत नहीं मिली। वर्तमान पार्षद विजय मोटवानी ने वार्डवासियों को जल भराव की समस्या से राहत दिलाने का बीड़ा उठाया और लगातार प्रयासों से आखिरकार अब इस समस्या से राहत मिलता प्रतीत हो रहा है।
लोक निर्माण अध्यक्ष व आमापारा वार्ड पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि जनता की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले ही वार्ड की नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी मार्गों का रखरखाव तथा आवश्यक सुधार कार्य कराए गए थे। इसी का सकारात्मक परिणाम है कि इतनी भारी बारिश के बावजूद आमापारा वार्ड में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। उन्होने महापौर और सभी पार्षदों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!