Uncategorized

गाली देने की मामूली बात पर लोहे के नुकीले छड़ से की हत्या,आरोपी गिरप्तार

थाना सिहावा क्षेत्र के ग्राम देवपुर में गए हत्या का खुलासा

धमतरी. 7 सितम्बर को प्रार्थी डोमार सिंह साहू पिता स्व० लखन लाल साहू निवासी मुकुन्दपुर थाना सिहावा जिला धमतरी रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतक सालिक राम चतुर्वेदी रोजाना सुबह प्रार्थी के दूकान के पास टहलते हुये आया करता था जो दिनांक 7. सितम्बर को टहलने नही आने पर प्रार्थी गांव के अन्य लोगों के साथ उसके घर जाकर आवाज देने पर जवाब नही देने से घर अंदर जाकर देखे तो मृत्तक सालिक राम चतुर्वेदी अपने घर किचन में मृत अवस्था में पढ़ा है।उसके गला में चोट लगकर काफी खून निकला है।मृतक के घर में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर देने कि रिपोर्ट पर धारा 450, 302 भादवि०कायम कर विवेचना में लिया गया।सिहावा पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान संदेही गौरव नेताम को रात में मृतक के घर के आसपास घूमते देखना पता चलने पर संदेही गौरव नेताम पिता स्व० गोवर्धन नेताम 19 वर्ष निवासी मुकुन्दपुर थाना सिहावा को हिरासत में पूछताछ करने पर बताया कि मृतक उसे देखकर गाली देते हुये कोलिहा, बिलई जैसे चिल्लाते जा रहा है बोला तो आरोपी गौरव नेताम द्वारा किसको बोल रहे हो बोलने पर मृतक तेरे को बोल रहा हूँ बोलकर हाथ में रखे लोहे के नुकिला छड़ राड से मारने दौड़ाया तो आरोपी गुस्से में आकर मृतक सालिक राम के हाथ से उक्त छड़ राड को छिनकर मृतक के गला को पकड़कर उसके घर अंदर किचन में ले जाकर हत्या करने की नियत से उसके गले में नुकिला छड़ राड से चार-पांच बार वारकर हत्या कर दिया।आरोपी गौरव नेताम द्वारा उक्त अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा निरीक्षक लेखराम ठाकुर,उनि० गोविन्द सिंह राजपुत, आरक्षक हरिशंकर सिन्हा, रविकांत परिहार, टिकेश्वर साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!