Uncategorized

35 फीट ऊंचाई पर लगे गोविंदा मटका को फोड़कर रायपुर के गोविंदा बने विजेता

विजेता टीम को गोविंदा मटकी फोडऩे पर मिले 21 हजार नगद व प्रतीक चिन्ह

श्रीराम हिन्दू संगठन द्वारा मुम्बई की तर्ज पर किया गया भव्य दही हांडी महोत्सव का आयोजन
उमड़ी हजारों की भीड़, देर रात तक डीजे की धुन पर थिरकते रहे युवा

धमतरी। छत्तीसगढ़ में वैसे तो कई जिले में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव को बड़े धूमधाम से बाजे गाजे और डीजे के साथ कृष्ण भगवान को खुश करने दही हांडी लुट का आयोजन किया जाता है ,लेकिन विगत 7 सालों से श्री राम हिंदू संगठन धमतरी प्रदेश वासियों के लिए भव्य दहीहांडी महोत्सव का आयोजन करता है, जिसमें प्रदेश के सभी जिले के अखाड़े दही हांडी फोडऩे के लिए अपना दमखम लगा कर दहीहांडी महोत्सव के प्रतियोगिता को सफल बनाते हैं इसी प्रकार श्री राम हिंदू संगठन धमतरी के तत्वधान में दहीहांडी महोत्सव 2023 का कार्यक्रम धमतरी शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक में मुम्बई के तर्ज पर भव्य दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आयोजनकर्ता में मुख्य रूप से प्रवीण साहू,कोमल सम्भाकर, प्रतीक सोनी थे। मंच पर विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, समाजसेवी राजेश शर्मा, आनंद पवार, महेन्द्र खण्डेलवाल, हरमित सिंह होरा, लक्ष्मण साहू (पहलवान) नन्दू जसवानी, आशीष थिटे, दिविजय कृदत्त, गोलू शर्मा, विक्रांत शर्मा, राहुल बख्तानी, पवन वाधवानी, सुमीत जैन, पीयुष पाण्डेय सहित श्री राम हिन्दू संगठन के बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण आदि मौजूद थे। डीजे लाइट और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र बना रहा ,इस महोत्सव में जिले के आसपास के गांवों और क्षेत्रों के लोग भी कार्यक्रम को देखने पहुंचे थे। दहीहांडी महोत्सव में एकल मटका फोड़ के लिए एक लोहे का पोल खंबे पर ग्रीस लगाकर ऊपर मटका रखा गया था, जिसको फोडऩे के लिए श्री राम हिंदू संगठन ने 5100 का नगद पुरस्कारपूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा द्वारा दिया गया। जिसे फोडऩे कई लोगो ने बड़ी मशक्कत की। वही ग्रुप में मानव पिरामिड बनाकर क्रेन के ऊपर लटकाई गई गोविंदा मटकी को फोडऩे के लिए ईनाम स्वरुप 21 हजार नगद राशि पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा द्वारा दिया गया। जिसको 35 फीट ऊंचाई पर क्रेन के ऊपर गोविंदा मटका लटकाया गया था जिसे जय मां शीतला सोनझारी समिति रायपुर के नन्हे गोविंदा सूरज गावड़े ने तोड़ा और विजेता बने।

इसी प्रकार दहीहांडी महोत्सव को श्री राम हिंदू संगठन के समस्त पदाधिकारी और सदस्य एवं जिलेवासी उपस्थित रहे , श्री राम हिंदू संगठन ने जिले वासी एवं जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एम्बुलेंस को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लिए समस्त प्रतिभागियों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने बड़ी संख्या में श्रीराम हिन्दू संगठन के सदस्य जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!