Uncategorized

निगम का शहर में स्वच्छता और हरियाली अभियान जारी


धमतरी। नगर निगम की आयुक्त प्रिया गोयल की पहल पर शहर में स्वच्छता और हरियाली अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रामसागर वार्ड गौरव पथ रोड पर निगम कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जीवीपी क्लियरेंस के बाद क्षेत्र को स्वच्छ बनाते हुए पौधा लगाया गया। आयुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी जीवीपी पॉइंट्स की सफाई कर वहां पौधारोपण किया जाए, ताकि शहर स्वच्छ और हरा-भरा बन सके। इस पहल में वार्डवासी रामभजन देवांगन और पूनाराम देवांगन के सहयोग से स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। स्वास्थ्य अधिकारी प्रकृति जगताप ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। नागरिकों से इस स्वच्छता और वृक्षारोपण में सहयोग देने की अपील की। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहा और इसे आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। इस अभियान से न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि नागरिकों को शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!