Uncategorized

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय गोलछा वार्डो में कर रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क

बांसपारा, मकेश्वर वार्ड, सदर दक्षिण, सुन्दरगंज वार्ड सहित कई अन्य वार्डो में कांग्रेस के पक्ष में कर चुके है प्रचार


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही उनके समर्थन में वरिष्ठ नेताओं द्वारा भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस से धमतरी नगर निगम प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय गोलछा द्वारा भी कार्यकर्ताओं के साथ वार्डो में लगातार प्रचार-प्रसार व जनसम्पर्क किया जा रहा है।
चर्चा के दौरान विजय गोलछा ने बताया कि वे लगातार वार्डो में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार जोर शोर से कर रहे है। प्रचार के दौरान डोर टू डोर जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। श्री गोलछा अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बांसपारा, मकेश्वर वार्ड, सदर दक्षिण, सुन्दरगंज वार्ड सहित कई अन्य वार्डो में अब तक पहुंच चुके है। और अंतिम समय तक कांग्रेसी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क करते रहेंगे। श्री गोलछा ने कहा कि मतदाताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है वे कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता तक पहुंचा रहा है। जिससे जनता प्रभावित नजर आ रही है। वार्ड स्तर पर पार्षद प्रत्याशी के प्रचार में पूरा जोर लगा रहे है। जिसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!