Uncategorized

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड : भाजपा के पवन पटेल व निर्दलीय कुशल लोढ़ा के बीच है सीधी टक्कर

दोनो प्रत्याशियों द्वारा वार्ड में किया जा रहा जोरशोर से प्रचार-प्रसार

बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और वार्ड विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा चुनाव

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के तहत धमतरी नगर निगम के सभी 40 वार्डो में चुनाव हो रहे है। जिसके तहत वार्ड क्रमांक 10 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में भी चुनावी घमासान जारी है। इस बार वार्ड में स्थिति थोड़ी बदली हुई है। सामान्यत: भाजपा कांग्रेस के बीच वार्ड में सीधा मुकाबला रहता था, लेकिन इस बार भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला है।
भाजपा ने वार्ड पवन पटेल को प्रत्याशी बनाया है। जिसके पश्चात वे लगातार वार्ड में प्रचार-प्रसार व जनसम्पर्क कर रहे है। पवन पटेल का कहना है कि वे भाजपा पार्टी के आभारी है जिन्होने वार्ड में कई दावेदारों के बीच उन्हें प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के विश्वास को अब वे वार्डवासियों के विश्वास में बदलने चुनाव मैदान में है। उन्होने कहा कि यदि वे चुनाव जीतते है तो सड़क, नाली, पानी, स्वच्छता, बिजली सहित सभी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करना का हर संभव प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त वार्ड में दो गार्डन का कार्य रुका हुआ है जिसे वे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करायेंगे। निगम के गत कार्यकाल में कांग्रेस का शासन था इस दौरान सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है विकास थमा हुआ है जिसे पुन: गति भाजपा देंगी। आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित सभी शासकीय योजनाओं का लाभ वार्डवासियों को बेहतर तरीके से दिलाएँगे।
श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में कांग्रेस ने राकेश लुनिया को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन आपत्ति के पश्चात उनका नामांकन निरस्त हो गया। जिसके पश्चात वार्ड में एक मात्र निर्दलीय प्रत्याशी कुशल चोपड़ा भाजपा के विरुद्ध चुनाव मैदान में है। कुशल चोपड़ा ने कहा कि वार्ड में जोर शोर से जनसम्पर्क कर मतदाताओं से सीधे रुबरु हो रहे है। यदि वे चुनाव में विजयी होते है तो वार्ड में नाली, बिजली, स्वच्छता को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अतिरिक्त ऐसे वार्डवासी जिन्हे शासन की योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं है उन्हें जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। वार्डवासियों के चर्चा कर उनकी समस्याओं को किस प्रकार दूर किया जा सकता है राय लेकर आगे कार्य करेंगे। वार्ड में विकास को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। वार्डवासियों के मांगो व भावनाओं के अनुरुप विकास प्राथमिकता होगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!