Uncategorized

सदर उत्तर वार्ड की चुनावी जंग : भाजपा के निलेश लुनिया व कांग्रेस शमीना अंजुम के बीच है सीधा मुकाबला

रोड, नाली, बिजली, स्वच्छता सहित वार्ड विकास का मुद्दा है चुनाव में हावी

दोनो प्रत्याशी वार्डवासियों के समर्थन और जीत के प्रति है आश्वस्त

धमतरी। धमतरी नगर निगम अन्तर्गत चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। सभी वार्डो में प्रचार अभियान अंतिम दौर में है। शहर के मध्य चर्चित सदर उत्तर वार्ड में भी चुनावी माहौल चरम पर है। यह भाजपा और कांग्रेस के मध्य सीधी टक्कर है।
भाजपा ने सदर उत्तर वार्ड से पूर्व निलेश लुनिया को प्रत्याशी बनाया है। श्री लुनिया द्वारा कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार वार्ड में प्रचार-प्रसार व जनसम्पर्क कर रहे है। चर्चा के दौरान श्री लुनिया ने कहा कि पूर्व में पार्षद रहते हुए उनके द्वारा सदर मार्ग का डामरीकरण कराया गया था। वार्ड में शहर का सबसे सुविधायुक्त जिम का निर्माण उनके द्वारा कराया गया है। वार्ड में स्थित जिम निगम का ऐसा पहला जिम है जहां आयतित उपकरण लगाए गए है और एसी की सुविधा है। श्री लुनिया ने कहा सड़क, पानी, नाली, बिजली के साथ ही वार्ड का तेजी से विकास करना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड के साथ ही शहर विकास उनकी प्राथमिकता है। पिछले निगम के कांग्रेस कार्यकाल में एक भी बड़ा कार्य नहीं हुआ है। अब निगम में जीत दर्ज कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर शहर विकास करायेंगे। जनता का उन्हें पुन: आशीर्वाद मिलेगा।
सदर उत्तर वार्ड में कांग्रेस ने शमीना अंजुम को प्रत्याशी बनाया है। जिसके पश्चात शमीना अंजुम कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं के साथ जोर शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। डोर टू डोर जनसम्पर्क जनसम्पर्क भी किया जा रहा है। चर्चा के दौरान शमीना अंजुम नेे वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय गोलछा व अन्य कार्यकर्ताओं का विश्वास जताने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। शमीना अंजुम ने कहा कि वे चुनाव के कई सालों पूर्व से ही वार्ड में सक्रिय है। वार्डवासियों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने उनकी समस्याओं को सुनकर निगम में पहुंचाते रहे है। निगम में कांग्रेस शासनकाल में महापौर द्वारा भी समस्याओं के निराकरण हेतु सहयोग मिलता रहा। वार्ड में सड़क, नाली, बिजली, पानी, स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाकर इसका लाभ वार्डवासियों को दिलाएंगे। वार्ड में विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस बार जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर विश्वास जताया है तो वे पार्टी व वार्डवासियों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। उन्हें विश्वास है जनता उन्हें एक अवसर अवश्य देगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!