Uncategorized

प्रज्ञा पीठ मुजगहन में हुआ देव स्थापना एवं ज्योति प्रज्वलन

धूनादास मंदिर प्रांगण स्थित प्रज्ञा पीठ मुजगहन में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस गायत्री परिवार द्वारा देव स्थापना एवं ज्योति प्रज्वलन किया गया।इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य मानवीय व्यक्तित्व का परिष्कार, उसकी धुलाई, शुद्धता एवं पवित्रता है।तप और साधना के द्वारा हमारे कु संस्कारों को दूर करना है। गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं विश्वास से हमारे सब प्रकार के समस्याओं का समाधान एवं कठिनाईयां दूर होती है।देव स्थापना डॉ पूनम साहू, मोहन गंजीर एवं ईश्वर सेन द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रज्ञा पीठ मुजगहन के संचालक राधेश्याम साहू, अध्यक्ष भागवत सिन्हा, सचिव होमेश्वर साहू, उपाध्यक्ष लाला राम साहू, वरिष्ठ परिजन जनक नेताम,पुनवा राम साहू, गोविंद सिन्हा, धर्मेन्द्र साहू,बिशेलाल साहू,भानसिंग साहू, गजानंद साहू, छबिलाल साहू, गौकरण साहू, संतराम साहू,अंगेश साहू, महेश्वर साहू, लीला राम साहू, महिला मण्डल से श्रीमती रजन गंगवंशी, चित्र लेखासिन्हा, बबीता सिन्हा, टेमेश्वरी साहू, यमुना साहू, घुर ईन सिन्हा,काशी राम साहू सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!