Uncategorized

मैत्री विहार कालोनी में मैत्री गरबा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

शुभारंभ अवसर पर एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल, निगम आयुक्त विनय पोयम, पंडित राजेश शर्मा रहे उपस्थित

नवरात्र मां शक्ति की उपासना का पर्व है : पंडित राजेश शर्मा

धमतरी 4 अक्टूबर। नवरात्र के शुरूआत के साथ ही मैत्री विहार कालोनी में मैत्री गरबा महोत्सव पंडित राजेश शर्मा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल, निगम आयुक्त विनय पोयम, पंडित राजेश शर्मा द्वारा किया गया। बता दें कि गरबा के आयोजक महिला समिति है। जिसके संरक्षक समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा हैं। बीते साल की तरह ही इस वर्ष भी गरबा के प्रतिभागियों के लिए एन्ट्री नि:शुल्क रखा गया है। मैत्री गरबा महोत्सव में बम्पर इनाम के रूप में सोने की अंगूठी भी दी जाएगी। बता दें कि मैत्री गरबा महोत्सव में 9 दिनों तक अलग-अलग थीम और ड्रेस कोड, कलर कोड निर्धारित है। प्रथम दिन गुरूवार को रामलीला की थीम और कलर कोड भगवा रंग था। पहले दिन ही भक्तों में गरबा को लेकर उत्साह नजर आया। इस मौके पर आयोजन के संरक्षक समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि नवरात्र मां शक्ति की उपासना का पर्व है। 9 दिनों तक माता के विभिन्न रूपों की पूजा होती है। माता के वात्सल्य व उनके आशीर्वाद से हमारा धमतरी निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो, यही कामना करते हैं। गरबा माता की उपासना का माध्यम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!