शहर कांग्रेस ने धूल के गुबार से राहत व अवैध रेत परिवहन सहित अन्य माँगो को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुख्य खनिज अधिकारी अन्यत्र जगह स्थांतरित करने के लिए राज्यपाल को दिया ज्ञापन

आज शहर कांग्रेस कमेटी दोनों अध्यक्ष गौतम वाधवानी योगेश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर को दिया ज्ञापन ज्ञात हो की शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अवैध रेत परिवहन सड़क निर्माण को लेकर रात में बिना पीटपास को लेकर सड़क पर गाड़िया रोक शासन को सुपुर्द करने का कार्य कर रही है इसी क्रम में बीती रात भी कुछ हाइवा को रोक कर संबंधित अधिकारियों को फ़ोन के माध्यम सूचना दी गई लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया उसी की शिकायत और लेकर आज कलेक्टर के पास राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी माँग रखी गई जिसमे मुख्य माँग मुख्य खनिज अधिकारी को अन्यत्र जगह स्थांतरित करने,सिहावा रोड में उड़ रही धूल के गुबार से तुरंत निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाया जाए लगातार पानी छिड़काव करने,सिहावा रोड का जल्द से जल्द निर्माण कराने,और जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता तब तक हाईवा परिवहन बंद करने,अवैध रेत परिवहन रोका जाए और उसके लिए मजबूत कदम उठाते हुए चेक पोस्ट बना कर सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति की करने इन सभी मांगों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन दिया गया. जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई.ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके अन्यथा हमे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा गौतम वाधवानी अविनाश मरोठे देवेंद्र देवांगन आशुतोष खरे अम्बर चंद्राकर जैनुद्दीन रिजवी वातांजलि गोस्वामी शास्त्री सोनवानी गोपाल कामड़े भागी ध्रुव शंकर माखीजा मोहन ध्रुव राजू शेख अमित बाघमारिया कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

