Uncategorized

कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेता पर की गई कार्यवाही ,12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली की धमतरी एकता हॉस्पिटल नहर पुल में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर एकता हॉस्पिटल नहर पुल के पास कोतवाली पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी करण महार पिता नंदू महार 35 वर्ष बठेना पारा टंकी के पास धमतरी के कब्जे से थैले के अंदर 12 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में180-180 एम. एल.भरी हुई कीमती 1,080 रूपये एवं बिक्री रकम 810 रुपये जुमला रकम 1,890 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली से प्रआर.गोपी चन्द्राकर आर.डायमंड यादव चंदर जमदार सहित कोतवाली पुलिस का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!