Uncategorized

कृषि उपज मंडी का विधायक ओंकार साहू ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने बुधवार को कृषि उपज मंडी, धमतरी का औचक निरीक्षण कर मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर उपज के विक्रय, तौल, भुगतान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही मंडी परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
विधायक श्री साहू ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले तथा तौल और भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और उनके हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंडी में आने वाले प्रत्येक किसान को बिना किसी असुविधा के अपनी उपज बेचने का अवसर मिले तथा सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहें, इसके लिए प्रशासन लगातार कार्य करे। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!