Uncategorized

रेस्ट हाउस के पास जुआ खेलते 5 गिरफ्तार,26,000 नगद एवं 52 पत्ती जब्त

भखारा पुलिस द्वारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध

थाना भखारा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिहाद स्थित रेस्ट हाउस के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए भखारा पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।पुलिस को देखते ही कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि 5 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।पकड़े गए आरोपियों मे होमेश मारकंडे, पिता यशवंत मारकंडे, 24 वर्ष, निवासी सिवनीकला, थाना कुरूद, यतीश बघेल, पिता भागवत बघेल, 25 वर्ष, निवासी डांडेसरा, थाना कुरूद, कौशल नारंग, पिता अशोक नारंग, 19 वर्ष, निवासी सलौनी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर चंदु बंजारे, पिता कांशी राम बंजारे, 32 वर्ष, निवासी छछानपैरी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर,यादराम साहु, पिता बरातु राम साहु, 40 वर्ष, निवासी बगतरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर शामिल है.आरोपियों के पास एवं फंड से कुल 26,000.रूपये नगद राशि तथा 52 पत्ती ताश जब्त कर विधिवत कब्जे में लिया गया।उक्त कृत्य जुआ एक्ट
के तहत पाये जाने से पांचों जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 17/2026 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!