Uncategorized

नगर पंचायत नगरी में पार्षद निधि से विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 3 रामनगर एवं वार्ड क्रमांक 4 महात्मा गांधी वार्ड में पार्षद निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में दोनों महत्वाकांक्षी निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद नरेश पटेल द्वारा अपनी पार्षद निधि से महात्मा गांधी चौक में मिनी उद्यान निर्माण हेतु ₹3 लाख की लागत से कार्य प्रस्तावित किया गया था। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।वहीं वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद मिकी गुप्ता द्वारा रामनगर चौक स्थित राम मंदिर के समीप चबूतरा निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। लगभग 2 लाख की अनुमानित लागत से बनने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को सुविधा प्राप्त होगी।कार्यक्रम में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष नगेन्द्र शुक्ला, नंदकुमार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल डागा, मोहन नाटा, पार्षद अश्वनी निषाद, शंकरदेव, विनिता कोठारी, जयंती टुकेश्वरी साहू, मिकी गुप्ता, देवचरण ध्रुव, नरेश पटेल हेमलता यादव, हरीश यादव लक्ष्मी गुप्ता गौरव तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर हरीश यादव राजमिस्त्री नगरी द्वारा राम मंदिर में लक्ष्मण एवं सीता जी की प्रतिमा की स्थापना अपने स्वर्गीय भाई स्वर्गीय जागेश्वर यादव की पुण्यतिथि पर कराने का संकल्प भी लिया गया तथा वार्ड में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण सुदृढ़ करने हेतु राम दरबार निर्माण का निर्णय किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!