Uncategorized

गायत्री परिवार के आओ गढ़ें संस्कार वान पीढ़ी अभियान के अंतर्गत कुरुद ब्लाक के जीजामगांव में 23 , चिंवरी में 21 एवं 2 अन्य स्थानों पर पवित्र वेद मंत्रोच्चारण के साथ तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा 46 गर्भवती माताओं का सामूहिक पुंसवन संस्कार कराया गया।
आचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है।जो परिवार समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। गर्भवती माताओं को बताया जाता है कि आने वाला संतान ईश्वर का प्रतिनिधि होता है। उन्हें स्वस्थ, निरोग एवं सुंदर कैसे बनाएं। चरित्र वान एवं गुणवान कैसे बनाएं। इस बात की विशेष जानकारी दिया जाता है।
जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि पिछले छः महीने में जिले भर में लगभग 500 पुंसवन संस्कार कराया गया है,। जबकि जिले का लक्ष्य वर्ष भर में 1000 पुंसवन संस्कार का है। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश जी एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया।सभी वरिष्ठ परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। चिंवरी के गर्भवती माताओं का नाम इस प्रकार है श्रीमती नूतन तारक, कल्याणी तारक, ज्योति साहू, योगेश्वरी साहू, मोनिका साहू,खेमिन साहू, सीमा साहू, रागिनी साहू, कुसुम साहू, झरना साहू, ललिता पटेल, रीना भट्ट , प्रियंका साहू,उमा साहू,नामेश्वरी साहू, भुनेश्वरी तारक, चित्ररेखा यादव, सरोजनी पटेल, लक्ष्मी तारक, दीपिका साहू, पूर्णिमा साहू, देविका साहू, एवं काजल साहू शामिल हैँ.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!