Uncategorized

जिले के जंगलो में लगातार विचरण कर रहा हाथियों का दल, तालाब में कर रहे अठखेलियां

वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर ऐलीफेंड अलर्ट एप व अन्य माध्यमों से रखी जा रही निगरानी

धमतरी। जिले में जंगलो में लगातार हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी बीच जंगल के बीच बने तालाब में हाथियों का दल अठखेलियां करते हुए नजर आ रहा है। ज्ञात हो कि जिले के नगरी, दुगली, सिंगपुर सहित अलग-अलग वन परिक्षेत्रो में कई प्रकार जंगली जानवर विचरण करते रहे है। इनमें सिकासेर हाथियों का दल भी शामिल है। हाल ही में हाथियों का यह दल उदंती सीतानदी अभ्यरण्य के रिसगांव रेंज में नजर आया। कक्ष क्रमांक 278 एकावरी साल्हेभाट के जंगल में बने तालाब में हाथियों का वीडियो सामने आया जिसमें वे पहले तालाब में उतरकर पानी पी रहे है। भीषण गर्मी में पानी में अठखेलियां कर रहे है। बता दे कि उक्त दल में 35- 40 हाथी है। जो लगातार जिले के जंगलो में विचरण कर रहे है। हाथियो का दल जानमाल का नुकसान कर रहे है। कई किसानों के खेत को हाथियों द्वारा रौंदा जा चुका है। इसके अतिरिक्त जिले में अब तक 10 लोगों का जान हाथियों ने कुचल कर ले ली है। इसलिए वन विभाग द्वारा ऐलीफेंड अलर्ट एप व अन्य माध्यमो से हाथियों की लोकेशन की जानकारी हर पल ली जा रही है। साथ ही लोगो को प्रभावित क्षेत्रो में न जाने का अलर्ट जारी किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!