Uncategorized

मगरलोड पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरी के 5 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार

आरोपियों से चोरी गई मोटर सायकल और अन्य सामान किया गया बरामद

धमतरी। 1 मई को प्रार्थी राधेश्याम ध्रुव अपने मोटर सायकल डीलक्स क्रमांक सीजी 05 एजे 9415 से जनपद पंचायत मगरलोड आया था, रात्रि करीबन 9 बजे अपने घर ग्राम पालवाड़ी जाने के लिये निकला था कि रास्ते में अचानक चक्कर आने से रोड किनारे अपने मोटर सायकल खड़ा कर सो गया सुबह 5 बजे उठकर देखा तो उसका मोटर सायकल,पंचायत का दस्तावेज एंव पेंट के जेब में रखा मोबाईल जुमला कीमती 27000 रूपये नही था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, प्रार्थी के रिपोर्ट पर 10 मई को धारा 379 भादवि.कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मोटर सायकल एवं आरोपी के पतासाजी करते संदेहियों तक पुलिस टीम पहुंचकर, संदेही देवीचंद जैन, घनश्याम ध्रुव, चुम्मन साहू, सादिक अली, एंव दिनेश ध्रुव से कड़ाई से पूछताछ किया जिसमें उन्होंने मोटर सायकल मोबाईल, एंव पंचायत दस्तावेजो को चोरी कर छिपाकर रखना कबूल किया। आरोपी देवीचंद जैन से मोटर सायकल, आरोपी घनश्याम ध्रुव से पंचायत दस्तावेज, आरोपी चुम्मन से मोटर सायकल का नंबर प्लेट, एंव आरोपी सादिक अली से मोटर सायकल का डिक्की व बिना लिखा नंबर प्लेट बरामद कर जब्त किया गया एवं पॉचों आरोपियों निवासी मगरलोड को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत,सउनि.धनीराम नेताम,प्रआर.दीपक गौतम, दीनू मारकण्डे एवं आरक्षक विमल पटेल,गजानंद साहू, गोविंद घृतलहरे,राजेश ध्रुव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!