Uncategorized

सुशासन के लाभ को आमजनता तक पहुंचाने पार्षद ने किया संस्कारिक पहल, घर घर दिया पीले चावल का आमंत्रण

आम जनमानस की समस्याओं के समाधान का सार्थक व समुचित मंच बने शिविर ,इसके लिए रहेंगे प्रयासरत -: कुलेश सोनी


धमतरी। 5 जून शुक्रवार को इडौर स्टेडियम में डॉ. अंबेडकर, रामसागर पारा तथा पोस्ट ऑफिस वार्डों के जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर लगाए जा रहे हैं सुशासन शिविर की सार्थकता जनहित में सिद्ध होते हुए इसका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो इसके लिए अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा एक अनुकरणीय संस्कारिक पहल करते हुए अपने वार्ड के प्रत्येक घरों में जाकर स्वयं के खर्चे पर तैयार किए गए पंपलेट के साथ ही छत्तीसगढ़ की मान्यताओं में समाहित आमंत्रण देने की प्रथा पीला ,चावल सुपारी तथा हल्दी घर घर देकर इस शिविर का लाभ उठाने का आग्रह कर रहे हैं इसके साथ ही वह शिविर में लग रहे विभागों की जानकारी देकर शासन की योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई परेशानी, समस्या या दिक्कत को शिविर स्थल पर उपस्थित होकर निदान किए जाने का प्रयास किए जाने की बात से भी अवगत करा रहे हैं। श्री सोनी ने एक चर्चा में बताया कि उनका व्यक्तिगत प्रयास है कि शासन-प्रशासन के मंशा एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नगरीय प्रशासन मंत्री के भावनाओं के अनुरूप सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित नगर निगम के मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्त जन समस्याओं के निराकरण करते हुए शिविर का लाभ जनता को मिले यह उनका प्रयास रहेगा इसके लिए वे कल शिविर स्थल पर पूरे समय उपलब्ध रहकर आगंतुकों को सहयोग प्रदान भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!