देश को दिशाहीन और अराजकता की ओर ले जाने में कहीं कमीं नही कर रही मोदी सरकार- विपिन साहू
पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा आने वाले समय देश की जनता मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी

धमतरी। पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपिन साहू ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रहीं हैं विकास दर में गिरावट और प्रति व्यक्ति आय में हर पिछले वर्ष की तुलना में कमी देखी जा सकती हैं विदेशों की आंतरिक युद्ध का असर मोदी जी की ग़लत रणनीति के चलते सभी देश वासियों को भुगतना पड़ रहा हैं लोगों को अपने जीवन शैली में बढ़ती महंगाई के कारण निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं तेल की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी के कारण सभी रोजमर्रा की वस्तुओं में इजाफा देखा जा सकता हैं निम्न स्तर से लेकर उच्च स्तर तक सभी वर्ग के व्यापारियों की स्थिति गंभीर हैं एक तरफ़ मोदी जी देश वासियों को स्वदेशी अपनाओं की बातें करते हैं परंतु स्वयं देश विदेश की यात्रा में लीन हैं राम नाम का उपयोग कर युवाओं को भ्रमित कर चुनाव प्रचार कर चुनाव लड़ रहें हाल ही में नीट जैसें महत्वपूर्ण परीक्षा का रद्द हों जाना कई प्रश्न खड़ा करता हैं परंतु मानों पत्रकारिता कों भी मोदी जी नें सरकारी दबाव बनाकर दबाने की पूरी कोशिश की इस सरकार में कोई जवाबदारी नहीं दिखती सरकार के मंत्री गोल मोल बात कर कर अपना पल्ला झाड़ते नजऱ आते हैं युवाओं में रोष हैं कोई विभाग में वैकेंसी नहीं हैं और अगर वैकेंसी हैं भी तो उसमें भी धांधली कर कुछ विशेष वर्गों को फ़ायदा पहुंचाया जाता हैं कृषि वर्ग भी सरकार से काफ़ी खफ़़ा हैं अपने उपज का सही दाम नहीं मिलना समय पर डी ए पी , यूरिया,कीटनाशक की उपलब्धता की कमी और बिचौलियों द्वारा कालाबाज़ारी कर मेहनती किसान भाइयों को इनकी उपलब्धता में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आने वाले समय देश की जनता अपना महत्वपूर्ण मत का उपयोग कर मोदी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी और देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार काबिज होगी ।