Uncategorized

आमाबगीचा में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश,8 जुआरी गिरफ्तार,6 मोटरसाइकिल,7 मोबाइल फोन सहित कुल कीमती 1,83,800 रूपये किया गया जप्त

भखारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुर स्थित अमाबगीचा में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है।जिसकी सूचना पर तत्काल भखारा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई।
पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 8 व्यक्तियों को पकड़ा गया। गवाहों के समक्ष पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मेघनाथ साहू (30 वर्ष), राजेश कुमार रात्रे (32 वर्ष), महादेव रात्रे (68 वर्ष), गजेंद्र कुमार निषाद (40 वर्ष), नारदराम निषाद (39 वर्ष), छन्नु लाल रात्रे (77 वर्ष), देनेश्वर साहू (56 वर्ष) एवं कवल सिंह साहू (52 वर्ष) सभी निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी होना बताया।
मौके पर जुआ फड़ से एवं आरोपियों के कब्जे से कुल 10,800 रुपये नगद,
5 मोटर सायकल एवं 1 सुपर एक्सल कीमती 1,40,000 रूपये ,एवं 4 एंड्रॉयड स्मार्टफोन एवं 3 कीपैड मोबाइल फोन कुल कीमती 33,000 रूपये
कुल कीमती 1,83,800 रूपये तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।उक्त सभी जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

← Back

Thank you for your response. ✨

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!