Uncategorized

पुल पुलिया के अभाव के चलते गाड़ी छोड़ ग्रामीणों के बींच पैदल पहुंचे जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा,ग्रामीणों को किया आश्वस्त

मोदी की गारंटी और साय सरकार की मंशा, आदिवासी अंचलों तक पहुंचे विकास- अरुण सार्वा

अजय ध्रुव बोले, सड़क, पुल-पुलिया और बिजली जैसी मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता से पहुंचाएंगे शासन तक

रिसगांव पहुंचकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, विकास और रोजगार के नए अवसरों पर हुई चर्चा

नगरी। सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किए गए आंदोलन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मंगलवार को ग्राम रिसगांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी अंचलों के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र की सभी जायज मांगों को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अरुण सार्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार दूरस्थ वनांचलों और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना तथा सड़क एवं बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर समाधान का मार्ग प्रशस्त करें। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांवों में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं तथा क्षेत्र के विकास के लिए शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।अरुण सार्वा ने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक संपदा और जनजातीय संस्कृति से समृद्ध है। यहां ईको-टूरिज्म, जंगल सफारी और होम-स्टे जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। ग्रामीणों की सहभागिता से विकास की योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।
जिला पंचायत वन सभापति अजय फत्तेलाल ध्रुव ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और आदिवासी समाज के हितों के प्रति संवेदनशील है। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई सड़क, पुल-पुलिया, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के साथ शासन और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की है और जनप्रतिनिधि इसी उद्देश्य के साथ लगातार क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक पहल की जाएगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत वन सभापति अजय ध्रुव, जनपद पंचायत सदस्य राजू गोसाई, बबलू साहू, सरपंच चंद्रकुमार आगवानी, सरपंच बीरबल पद्माकर, पंचम कश्यप, हरेराम भंडारी, उपसरपंच कुबेर भंडारी, धनेश मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार आदिवासी अंचलों के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है-अरुण सार्वा

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार आदिवासी अंचलों के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र की हर जायज मांग को शासन तक पहुंचाकर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। हमारा लक्ष्य विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.

भाजपा सरकार गांव, गरीब और आदिवासी समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है- अजय ध्रुव

जिला पंचायत वन सभापति अजय ध्रुव ने कहा ग्रामीणों की सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा सरकार गांव, गरीब और आदिवासी समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हम पूरी गंभीरता से प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!