Uncategorized

कोटाभर्री के पास दिखे दो तेंदुए, रिहायशी इलाके में मौजूदगी से बढ़ा खतरा

खूबलाल ध्रुव ने अपने मोबाइल में किया कैद


धमतरी। जंगली जानवर लगातार जंगल की ओर से रिहायशी इलाके में बढऩे लगे हैं। एक बार फिर शहर का आसपास तेंदुओं की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे बरारी और कोटाभर्री के बीच दो तेंदुए देखे गए। बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव रायपुर से वापस अपने घर कोटाभर्री जा रहे थे।उसी दौरान बरारी कोटाभर्री मार्ग पर दो तेंदुओं को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। तेंदुओं के दिखाई देने का वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त बरारी-कोटाभर्री मार्ग से गुजरने के दौरान खूबलाल ध्रुव की नजर तेंदुओं पर पड़ी। उन्होंने अपने मोबाइल से उनकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।हालांकि,दोनों तेंदुओं के नर और मादा होने की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग की ओर से अभी सामने नहीं आई है। रात में मार्ग पर तेंदुओं के देखे जाने की खबर से आसपास के ग्रामीण चिंतित है। ग्रामीणों का कहना है कि इन मार्गों पर रात के समय आवाजाही करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर खेतों,जंगल से लगे इलाकों और सुनसान रास्तों पर अकेले जाने से बचना जरूरी है। पहले भी बरारी के आसपास तेंदुआ पहुंच चुका है।तेदुओं की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने,कैमरा ट्रैप लगाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। साथ ही,ग्रामीणों को तेंदुओं से बचाव और आपात स्थिति में संपर्क करने के संबंध में जागरूक करने की जरूरत बताई जा रही है।
मुनादी कराकर किया गया अलर्ट
इस संबंध में धमतरी रेंजर सत्यनारायण प्रधान ने बताया कि रात में तेंदुआ देखने की सूचना मिली है। इसके लिए ग्राम मुड़पार बरारी और कोटाभर्री में मुनादी करा दी गई है।लोगों को रात में आते जाते समय सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है। रात से पेट्रोलिंग शुरू किया जाएगा। नर मादा की पुष्टि अभी नहीं हुई है हालांकि कुछ समय पहले दोनों एक साथ दिखे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!