Uncategorized

5 साल की बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। नवरात्र का पर्व चल रहा है एक तरफ लोग अपनी भक्ति भाव में जुटे हुए हैं। महाअष्टमी पर जगह-जगह हवन पूजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें एक वहशी दरिंदे ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है। एक गांव में ईटा भट्ठा में काम करने के लिए अन्य जिले के मजदूर आए हुए थे। परिवार के साथ 5 साल के बच्ची भी थी। उसी ईटा भट्ठा में काम करने वाला एक दरिंदे ने अष्टमी के दिन मंगलवार को इस घटना को अंजाम दिया है। गांव वालों ने तत्काल बच्ची को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां पर इलाज जारी है।सूचना पर एएसपी मणि शंकर चंद्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, कोतवाली थाना प्रभारी पहुंचे। उधर दूसरी तरफ केरेगांव थाना प्रभारी टीएल डड़सेना को जैसे ही सूचना मिली तत्काल घटनास्थल पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही महापौर रामू रोहरा जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने कहा कि समाज में आज ऐसे भी दैत्य हैं जो अष्टमी के दिन उन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तत्काल उसको फास्ट ट्रैक में ले जाकर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।

इस संबंध में डीएसपी मोनिका मरावी ने बताया कि केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने आरोपी राकेश मंडावी को गिरफ्तार कर लिया है।

इलाज कर रहे डॉ अखिलेश देवांगन ने बताया कि 3 बजे 108 एंबुलेंस से एक बच्ची को लाया गया। जिसमें सेक्सुअल एसॉल्ट बताया गया। तत्काल इलाज प्रारंभ किया गया इलाज जारी है। बच्ची के स्थिति में सुधार आ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!