एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन व निगम उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन के जन्मदिन पर दी जा रही बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी। आज एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन व निगम उप नेता प्रतिपक्ष व जोधापुर वार्ड पार्षद सत्येन्द्र (विशु) देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों, शुभचिंतकों, वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। उनके निवास पहुंचकर समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट किए, मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर राजा देवांगन व सत्येन्द्र (विशु) देवांगन ने कहा कि युवा नेतृत्व समाज और राजनीति में नई सोच, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनता की सेवा के लिए आगे भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत करने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों में निरंतर सहभागिता निभाने का आह्वान किया। बधाई देने वालों में पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी, युवा कार्यकर्ता, वार्डवासी और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे। कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शुभकामनाएं भेजीं, जिससे पूरे दिन बधाई संदेशों का सिलसिला जारी रहा। दोनो युवा नेताओं ने जन्मदिन पर ईश्वर से कामना की है कि धमतरी जिले सहित राज्य व देश निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर हो। सभी सुखी व स्वस्थ रहे। जन्मदिन की शुभकामनाओं पर उन्होने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।