रामदेव बाबा जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत कर लिया गया आशीर्वाद

धमतरी। श्री रामदेव बाबा मंदिर समिति द्वारा श्रीरामदेव बाबा को जन्मोत्सव को महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया गया। इसका विधिवत शुभारंभ तेरह सितंबर को इतवारी बाजार स्थित रामसापीर बाबा के मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्जवलित के साथ हुआ। कल भजन संध्या एवं 21 सितंबर को छप्पन भोग हवन पूजन तथा भंडारा उपरांत रात्रि में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाबा के जन्मोत्सव पर सिहावा चौक से परंपरागत ढंग से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई करते युवा वर्ग भजन मंडली के भक्ति गीतो में झूमते रहे। साथ ही कई भक्त बाबा के ध्वजा लहराते एवं महिलाये जयकारे लगाती बाबा के प्रति आस्था प्रकट की। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगो ने स्वागत व पूजन कर अपनी आस्था प्रकट की। शोभायात्रा में पहली बार रामदेव बाबा पर आधारित नयनाभिराम झांकी सजाई गई थी। जो कि आकर्षण का केन्द्र बना रहा। मंदिर के पुजारी पंडित राजेन्द्र प्रसाद पांडे व शुभम पांडे एवं रोहित पांडे ने बताया कि रामदेव बाबा को रामसा पीर के नाम से भी जाना जाता है। वे राजस्थान के लोकदेवता, माने जाते है। उन्हे समानता, भक्ति और मानव सेवा का संदेश देने वाला संत माना जाता है। राजस्थान में रामदेवरा उनका प्रमुख तीर्थ है। उनके जन्मोत्सव पर मंगलवार को निकाली गई शोभायात्रा घड़ी चौक पहुंचने पर महाआरती कर विश्व कल्याण हेतु मंगल कामना की गई।



